फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जिला ट्रायल में 20 खिलाड़ियों का हुआ चयन

Mon, 30 Nov 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पुरुष ओपेन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए चयनित ​खिलाड़ियों के साथ अति​थि। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
पयागीपुर। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से 53वीं पुरुष ओपेन कबड्डी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए जिला ट्रायल रविवार को श्याम नगर खेलकूद मैदान में संपन्न हुआ। ट्रायल में कैंप के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेश वर्मा और विशिष्ट अतिथि प्रशासक लखीपुर धर्मराज यादव ने किया। आयोजन संगठन के संरक्षक राघवेंद्र भूषण पांडेय की संयोजकता में हुआ। चयनित खिलाड़ियों में 5 रेडर, 4 राइट कॉर्नर, 4 लेफ्ट कॉर्नर, 2 राइट कवर, 2 लेफ्ट कवर और 3 ऑलराउंडर खिलाड़ी शामिल हैं।
एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार ने बताया कि कैंप से 14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों में अनस आलम, अर्पित सिंह, अर्जुन यादव, सूरज गुप्ता, शिव नारायण, अवधेश मिश्रा, यशराज, शिवांश सिंह, शरद मिश्रा, विशाल पांडेय, नमन, जुबेश,यस यादव, दिग्विजय, मोहित, शिवम वर्मा, आकाश गुप्ता, ऋषभ सिंह, यश सिंह व राजू शामिल हैं। ये चयनित खिलाड़ी 5 से 6 नवंबर को रायबरेली जिला में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर सत्यवीर यादव, हीरालाल, सूरज यादव और पूर्व खिलाड़ी राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें