फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ से एक किलो चांदी व 20 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। क्षेत्र में शनिवार देर शाम सराफा कारोबारी से तीन बदमाशों ने असलहे के जोर पर एक किलोग्राम चांदी और 20 हजार रुपये लूट लिया। व्यवसायी से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

यह घटना लंभुआ बाजार निवासी सराफा व्यवसायी संगमलाल सोनी के साथ हुई। संगमलाल की जयसिंहपुर क्षेत्र के बरौंसा बाजार में सराफा की दुकान है। शनिवार देर शाम संगमलाल सोनी दुकान बंद करके बाइक से घर के लिए निकले थे। संगमलाल के पास 20 हजार रुपये और एक किलोग्राम चांदी थी।
मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के चौरासी बाबा धाम के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके संगमलाल को रोक लिया। बदमाशों ने असलहे के जोर पर संगमलाल से 20 हजार रुपये और बाइक की डिग्गी में रखा एक किलो चांदी लूट ली।
विज्ञापन

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ शिव कुमार व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और संगमलाल से जानकारी ली। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की लेकिन लुटेरों का पता नही चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें