फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पहले दिन 19,952 कॉपियों का मूल्यांकन

Wed, 18 Mar 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य बुधवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन 1106 परीक्षकों ने 19,952 कॉपियों का मूल्यांकन किया। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर व्यवस्थित ढंग से प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज में आवंटित 55,057 कॉपियों के सापेक्ष 2,179 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं, यहां 135 परीक्षक मौजूद रहे। वहीं, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी में 47,757 के सापेक्ष 4,466 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ, यहां 133 परीक्षक उपस्थित रहे। केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 92,463 के सापेक्ष 6,22 व 308 परीक्षकों की मौजूदगी थी। इसके अलावा नेशनल इंटर कॉलेज कादीपुर में आवंटित 1,51,743 में से 7,086 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं, यहां 530 परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया। जिले में कुल 3,47,020 कॉपियों का मूल्यांकन अभी शेष है। विभाग ने पर्याप्त संख्या में परीक्षकों की तैनाती की है और केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य पारदर्शी और सुचारू ढंग से कराया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि निर्धारित अवधि में मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें