फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2022 तक देश से गरीबी मिटाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
2022 तक देश से गरीबी मिटाने का संकल्प
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में हुआ पंचायत सम्मेलन
राज्यमंत्री सुरेश पासी रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
फोटो - 23
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को शहर स्थित जिला पंचायत सभागार में पंचायत सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि मौजूद राज्यमंत्री सुरेश पासी ने केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए लोगों को 2022 तक देश से गरीबी मिटाने में सहयोग देने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस सम्मेलन की अध्यक्षता गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने की। सम्मेलन के मुख्य अतिथि शहरी आवास एवं नियोजन मंत्री सुरेश पासी ने पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की तारीफों के पुल बांधे। कहा कि दोनों सरकारें देश के हर गांव तक सड़क, बिजली व शिक्षण सुविधाएं मुहैया कराने के साथ युवाओं को रोजगार दिलाने की दिशा में ठोस काम कर रही हैं। कहा कि दोनों सरकारों की कोशिश 2022 तक देश से गरीबी मिटाने की है। इसके लिए उन्होंने मौजूद लोगों को अपने स्तर पर सहयोग देने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकली मौर्य, डीएम योगेश कुमार, सीडीओ अपूर्वा दुबे, डीपीआरओ बनवारी सिंह के अलावा अमेठी विधायक प्रतिनिधि अनंत विक्रम सिंह, गौरीगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उमेश सिंह, शाहगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डीके श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें