फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने पकड़ा, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा, एक फरार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। सेंट्रल बैंक के पास शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े तीन युवकों को पुलिस ने रोका तो वे भागने लगे। दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक युवक फरार हो गया। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को वाहनों की चेकिंग के समय पुलिस को कुछ संदिग्ध युवकों के सेंट्र्रल बैंक के पास देखे जाने की सूचना मिली। हरकत में आई पुलिस जब बैंक के पास पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर तीन युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद मौके से भाग रहे दो युवकों को दबोच लिया, जबकि उनका तीसरा साथी फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए युवकों को लेकर थाने पहुंची। हालांकि पुलिस इस संबंध में अभी कुछ बताने से कतरा रही है। एसओ रामराघव सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक बाहरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें