फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बार एसोसिएशन का चुनाव आज
प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
अध्यक्ष के 12 व सचिव के आठ प्रत्याशी मैदान में


सुल्तानपुर। प्रतिष्ठापूर्ण बार एसोसिएशन चुनाव में शुक्रवार को मतदान होगा। प्रचार के आखिरी दिन गुरुवार को प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बार अध्यक्ष के लिए 12 और सचिव के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष, सचिव समेत सात पदों के लिए 34 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1,522 वोटर करेंगे।
शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित अधिवक्ता संघ भवन में बार एसोसिएशन का चुनाव होगा। बार अध्यक्ष के लिए पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र शुक्ल, पूर्व सचिव नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र चतुर्वेदी, द्वारिका प्रसाद दुबे, अमियकरन पाठक, अमर बहादुर दुबे, भवानी प्रसाद तिवारी, अशोक यादव, राजेंद्र प्रताप सिंह, अशोक तिवारी, जगदंबा प्रसाद मिश्र व श्रीकांत पांडेय मैदान में हैं। सचिव के लिए ज्ञानप्रकाश तिवारी, बद्री प्रसाद पांडेय, रामतीरथ दूबे, रामकिशुन यादव, राकेश श्रीवास्तव, अमरनाथ पांडेय, राघवेंद्र सिंह व विष्णुकांत पांडेय अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संतराम वर्मा, चंद्रप्रकाश दूबे व करुणा शंकर पांडेय, उपाध्यक्ष के लिए संजय तिवारी, जयप्रकाश वर्मा व सुरेशचंद्र तिवारी तकदीर आजमा रहे हैं। सह सचिव खुर्शीद क्लब के लिए नरेंद्र गुप्त, राकेश सिंह, प्रसून पांडेय व संतोष चुनाव लड़ रहे हैं। सह सचिव प्रशासन के लिए हरेंद्र प्रताप सिंह व जयंत मिश्र और सह सचिव पुस्तकालय के लिए अरुण पांडेय व प्रदीप सिंह के बीच सीधी लड़ाई होगी। बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजकिशोर सिंह, बार अध्यक्ष अरुण उपाध्याय, सचिव रामअछैवर तिवारी समेत अन्य पदाधिकारी चुनाव की तैयारी में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मतदान के लिए बनाए पांच बूथ
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन चुुुनाव दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान के लिए पांच बूथ बनाए गए हैं। सचिव रामअछैवर तिवारी ने बताया कि हर बूथ पर तीन-तीन सौ अधिवक्ता मतदान करेंगे। बूथ संख्या पांच पर 322 वोटरों के मतदान के लिए व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें