सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर तक कड़ी धूप होने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद आसमान में बादल छा जाने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंशिक बादल रहने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा।