फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाधन निर्माण में लापरवाही पर प्रधान से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसाधन निर्माण में लापरवाही
विज्ञापन

पर प्रधान से जवाब तलब

अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। वाह्य प्रसाधन मुक्त करने के लिए चिह्नित ग्राम में ट्रिगरिंग टीम को अपेक्षित सहयोग नहीं करना तथा धनराशि खाते में मौजूद होने के बावजूद एक भी प्रसाधन का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराना ग्राम प्रधान को भारी पड़ा। एडीओ पंचायत की रिपोर्ट पर डीएम ने जामों की ग्राम पंचायत नीमी की ग्राम प्रधान को नोटिस देकर 15 दिन में जवाब मांगा है। समय पर जवाब नहीं देने तथा जवाब से संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय की ओर से ब्लॉक जामों की ग्राम पंचायत नीमी को वाह्य प्रसाधन मुक्त करने के लिए चिह्नित किया गया है। एडीओ पंचायत जामों की रिपोर्ट के आधार पर डीएम योगेश कुमार ने ग्राम प्रधान शीला सिंह को नोटिस देकर 15 दिन में समुचित जवाब देने को कहा है। आरोप है कि गांव में जागरूकता के लिए भेजी गई ट्रिगरिंग टीम को अपेक्षित सहयोग नहीं करते हुए प्रधान की ओर से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। यह भी आरोप है कि गांव में 295 प्रसाधन निर्माण के लिए 12 हजार रुपये प्रति प्रसाधन के अनुसार 35 लाख 40 हजार रुपये ग्राम निधि छह के खाते में उपलब्ध कराने के बावजूद एक भी प्रसाधन का निर्माण पूरा नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें