फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव पर शक्ति परीक्षण की तिथि नियत

विज्ञापन
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव पर छह को होगा शक्ति परीक्षण
विज्ञापन

एसडीएम की अध्यक्षता मेें होगी बैठक
ब्लॉक मुख्यालय पर चस्पा हुआ डीएम का आदेश
भादर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। बीते दिनों भादर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्यों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस व आवश्यकता पड़ने पर मतदान के लिए छह जुलाई की तिथि नियत कर दी गई है। डीएम की ओर से बैठक की अध्यक्षता व मतदान कराने का दायित्व एसडीएम अमेठी व बीडीओ भादर को बीडीसी सदस्यों को नोटिस भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम का आदेश ब्लॉक मुख्यालय भवन पर चस्पा कर दिया गया है।
भादर ब्लॉक के वार्ड संख्या 49 (गुड़ुरी-सिंगठी) के क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार जायसवाल की अगुवाई में बीते दो जून को कलेक्ट्रेट पहुंचे 43 बीडीसी सदस्यों ने भादर ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार यादव (बीडीसी वार्ड संख्या-56 रायपुर) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का प्रार्थना पत्र डीएम योगेश कुमार को दिया था। 43 बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्र के साथ जुड़ा प्रार्थना पर निर्धारित प्रारूप पर नहीं होने के कारण सदस्यों से दोबारा प्रार्थना पत्र देने को कहा गया। इसके बाद सभी 43 बीडीसी सदस्यों ने दोबारा 12 जून को डीएम से मिलकर निर्धारित प्रारूप पर अविश्वास प्रस्ताव का प्रार्थना पत्र दिया। प्रस्ताव मानक के अनुरूप मिलने के बाद डीएम ने इसे परीक्षण के लिए डीपीआरओ को सौंपा था। डीपीआरओ की ओर से परीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने इस मामले में छह जुलाई को बैठक की तिथि नियत कर दी है। जारी आदेश में कहा गया है कि छह जुलाई को एसडीएम अमेठी की अध्यक्षता में भादर ब्लॉक परिसर में आयोजित होने वाली बैठक में अविश्वास प्रस्ताव के विभिन्न बिंदुओं पर बहस होगी और आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित प्रावधानों के हिसाब से मतदान कराया जाएगा। डीएम ने ब्लॉक के सभी 62 सदस्यों को नोटिस उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी बीडीओ भादर को सौंपी है। निर्वाचन कार्यालय को चुनाव प्रक्रिया पूरी करने तथा एसपी को शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। डीएम की ओर से जारी आदेश की प्रति ब्लॉक मुख्यालय पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
गड़बड़ी पर होगी कड़ी कार्रवाई : एसपी
पुलिस अधीक्षक पूनम ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की बैठक होने तक यदि किसी भी बीडीसी के साथ जोर जबरदस्ती की गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि एसओ पीपरपुर को आदेश के अनुपालन और सीओ अमेठी को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें