फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद धूप से बढ़ी उमस
विज्ञापन

क्रासर-

फोटो संख्या-42
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में दो दिन पूर्व बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को निकली धूप ने उमस और बढ़ा दी है। दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम साफ रहने और तापमान में इजाफा होने का अनुमान लगाया है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय मौसम साफ रहा और धूप निकल आई। बारिश होने के दो दिन बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई। दोपहर के समय हो रही तेज धूप से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। शाम के समय धूप कम होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम साफ रहने और तापमान में इजाफा होने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 39.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें