फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से ढाई लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से दो लाख के जेवरात व 50 हजार नकद चोरी
विज्ञापन


जामों (अमेठी)। जगेसरगंज गांव में मंगलवार रात छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने दो लाख रुपये कीमत के जेवरात और 50 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जामों थाना क्षेत्र के जगेसरगंज गांव निवासी संतोष कुमार शुक्ला मंगलवार की रात सपरिवार घर में सो रहे थे। देर रात चोर घर के छत के सहारे अंदर पहुंच गए।

कमरे में रखी अलमारी खोलकर चोर दो लाख रुपये कीमत के जेवरात और 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए।

बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर संतोष ने पुलिस को सूचित किया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें