फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदा (सुल्तानपुर)। सदरपुर गांव में मंगलवार की शाम ट्रांसफार्मर के लिए विद्युत पोल खड़ा करते समय एलटी और हाईटेंशन लाइन के विद्युत तार आपस में टकरा गए। इससे मौके पर ही विद्युत पोल पकड़कर खड़े किशोर को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



चांदा कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर गांव में मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रांसफार्मर के लिए विद्युत पोल जमीन पर गाड़ा जा रहा था। इस दौरान गांव के लोग भी विद्युत पोल खड़ा करने के लिए जमा थे। पोल खड़ा करते समय वह ऊपर से गुजरी एलटी व एचटी लाइन से टकरा गया। इससे गांव का ही अजीत (16) पुत्र राघवेंद्र करंट की चपेट में आ गया।


करंट से अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। अजीत की मौत होते ही ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मौजूद लोग भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के कर्मी मौजूद थे। किसी ने शट डाउन नहीं लिया था। यदि शट डाउन लिया गया होता तो हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। मृतक के पिता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें