मुसाफिरखाना। प्रदेश के राज्यपाल का क्या नाम है? इस सवाल पर बच्चे बंगले झांकने लगें तो हैरानी नहीं होगी, लेकिन अगर स्कूल के शिक्षक ही सवाल का जवाब न दे पाएं तो ताज्जुब होना स्वाभाविक है। ऐसा ही नजारा मंगलवार को डीएम के सामने आया, जब वह कस्थुनी पूरब के प्राथमिक विद्यालय में थीं। स्कूल में चौपाल का आयोजन किया गया था, जिसमें डीएम ने बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों से भी सवाल किए।
डीएम शकुंतला गौतम ने मंगलवार की देर शाम कोतवाली, ब्लॉक मुख्यालय व धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर रात में कस्थुनी पूरब गांव में चौपाल लगाई। बच्चों से मिजिल्स, रुबेला टीका लगवाने की बात कही। इस दौरान डीएम ने बच्चों सेे प्रदेेेश के राज्यपाल का नाम पूछा। बच्चों के नहीं बता पाने पर गुरुजी बुलाए गए। गुरुजी भी पूछने पर मौन रहे।