तालाब में पड़े मिले रेल लाइन के 20 स्लीपर
गौरीगंज। मुुंशीगंज क्षेत्र के दरपीपुर गांव के पास एक तालाब में बृहस्पतिवार को रेल लाइन के स्लीपर पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना के सात घंटे बाद स्थानीय पुलिस व आरपीएफ ने तालाब से 20 स्लीपर बरामद किए।
तालाब में रेल लाइन के स्लीपर पड़े की होने की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह हुई जब ग्रामीण उधर पहुंचे। ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखता तो तालाब में कई स्लीपर होने का पता चला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल मुंशीगंज पुलिस के साथ रेलवे पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना के सात घंटे बाद शाम चार बजे एसएचओ जावेद इकबाल व आरपीएफ उपनिरीक्षक अशोक यादव व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने तालाब से लोहे के 20 स्लीपर निकालने के बाद जांच की जा रही है। आरपीएफ के उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि लोहे के 20 स्लीपर बरामद होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। इस बात की जांच हो रही है कि स्लीपर गांव में कैसे पहुंचे।