फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सफाई कर्मचारियों की नए गांवों में तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ सफाई कर्मचारियों
विज्ञापन

की नए गांवों में तैनाती
क्रासर

डीपीआरओ ने दिया तुरंत तैनाती का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। डीपीआरओ ने विकास खंड बाजार शुकुल में रिक्त चल रही आठ ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मियों की तैनाती करते हुए अन्य आठ सफाई कर्मियों को एक-एक गांवों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आदेश में संबंधित सफाई कर्मचारी को तत्काल तैनाती वाले गांव में पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विकास खंड बाजार शुकुल के कई राजस्व ग्रामों में साफ-सफाई को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों से आजिज डीपीआरओ बनवारी सिंह ने आठ रिक्त ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही अन्य आठ सफाई कर्मचारियों को एक-एक गांव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। डीपीआरओ की ओर से जारी आदेश में काजीपुर के निरहीगढ़ में तैनात सफाई कर्मचारी कमलेश कुमार को मवैया रहमतगढ़, फुंदनपुर के सुजानपुर में तैनात कुलदीप कुमार को हरखूमऊ, बलापुर में तैनात पुष्पलता को सौना, नांदी के गलिहामऊ में तैनात सुरेंद्र कुमार शर्मा को नेवाज मदारगढ़, निहालगढ़ के पूरे दयागिरि में तैनात संतोष कुमार गौड़ को इंदरिया, किशनी के शाहपुर शमसुलहक में तैनात विजय कुमार को शिवली, ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात पांचूलाल को ऊंचगांव तो ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध अंकुर बरनवाल को बूबूपुर गांव में नई तैनाती दी गई है। रुस्तम कुमार को पूरे दयागिरि, अनिल कुमार सिंह को छज्जूपुर, आशीष कुमार को पूरे दीपचंद्र, दिलीप कुमार को सुजानपुर, रामकृपाल को बलापुर, विमलराज यादव को सहाबगढ़, जितेंद्र कुमार को काजीपुर, राम गोपाल को निरहीगढ़, अजय कुमार द्विवेदी को शाहपुर शमसुलहक तो वीरेंद्र कुमार यादव को ललिहामऊ गांव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त प्रभार वाले कर्मचारियों को दोनों गांवों में उपस्थिति के लिए तीन-तीन दिन का निर्धारण हुआ है। डीपीआरओ ने सभी को तत्काल तैनाती वाले गांवों में पहुंचकर पदभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें