फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने बंद कराए तीन अमान्य विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। अमान्य विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में अभियान चलाया।
विज्ञापन


क्षेत्र में संचालित तीन अमान्य विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कराकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर स्कूल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने क्षेत्र में संचालित अवैध विद्यालयों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण की सूचना पर दौरान अमान्य विद्यालयों के संचालकों में अफरातफरी मच गई। कई विद्यालयसंचालक तो स्कूल से ही फरार हो गए।

वहां पर तैनात प्रधानाचार्य व सहकर्मी अधिकारियों को कॉलेज से संबंधित प्रपत्रों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाए। डीआईओएस ने क्षेत्र के मॉर्डन पब्लिक स्कूल सुरौली, अमन एकडमी कारीबहार व जगन्नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज बरौंसा का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इनमें जूनियर की मान्यता पर अवैध तरीके हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित पाई गईं। मानक के विपरीत चल रही कक्षाओं के पठन-पाठन को तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए छात्र/छात्राओं को घर भेजने का निर्देश दिया गया।

डीआइओएस ने बताया कि इन विद्यालयों को नोटिस जारी की गई। यदि विद्यालयों के संचालकों की ओर से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें