फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय विश्व के बाद हुआ मानवाधिकर का जन्म: जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय विश्व के बाद हुआ मानवाधिकर का जन्म : जिला जज
विज्ञापन

फोटो संख्या-39
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को शहर स्थित पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। भारतीय संविधान में प्रदत्त मानवाधिकार पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर भी आयोजित करके लोगों को मानवाधिकार से संबंधित जानकारी दी गई। जिला जज प्रमोद कुमार ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के नागासाकी व हिरोशिमा में परमाणु बम गिराने के बाद मानवाधिकार का जन्म हुआ था। सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट मानवाधिकार के संरक्षण का कार्य कर रहा है। संगोष्ठी को जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव सपना शुक्ला, बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा, एसएस तोमर, समेत कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व शासकीय अधिवक्ता अच्छेराम यादव ने किया। इस मौके पर अधिवक्ता भानुप्रताप पांडेय, अमित श्रीवास्तव, रमाशंकर तिवारी, सत्येंद्र दुबे, राकेश यादव, सुरजीत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें