फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में पौधरोपण नहीं होने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालय में पौधरोपण नहीं
विज्ञापन

होने पर अब होगी कार्रवाई
क्रासर
डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को जारी किया पत्र
पौधरोपित कर रिपोर्ट देने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। शासन के आदेश पर जिले को हरा-भरा व प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए बुधवार को जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। मंगलवार को डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर कम से कम 40 पौधे रोपने व फोटो के साथ रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया है। पौधरोपण नहीं होने व रिपोर्ट नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

पर्यावरण प्रदूषण दूर करने तथा जिले को हरा-भरा बनाने के लिए बीते दिनों शासन के निर्देश पर डीएम योगेश कुमार ने विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर पौधरोपण का आदेश दिया था। लक्ष्य निर्धारण व डीएम के आदेश पर बुधवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए मंगलवार को डीआईओएस नंदलाल गुप्ता ने सभी राजकीय, सहायता प्राप्त तथा वित्तविहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर अपने-अपने विद्यालय में कम से कम 40 पौधे रोपित करने के साथ ही बच्चों को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए जागरूक करने का आदेश दिया है। पत्र में विद्यालय में आयोजित पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम की फोटो तथा रिपोर्ट बृहस्पतिवार तक कार्यालय में जमा करने को कहा गया है। डीआईओएस ने विद्यालय में पौधरोपण व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नहीं होने तथा कार्यालय में रिपोर्ट व फोटो प्राप्त नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें