फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बार एसोसिएशन चुनाव में 1,728 वकीलाें ने डाले वोट

Tue, 30 Jul 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला बार एसोसिएशन के लिए सोमवार को गहमागहमी के बीच हुए चुनाव में 1,728 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे तक 92.75 फीसदी मतदान हुआ है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले 41 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया है। मंगलवार को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन



दीवानी न्यायालय स्थित अधिवक्ता संघ भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान को लेकर बुजुर्ग वकीलों से लेकर युवा अधिवक्ताओं में उत्साह देखा गया। दिनभर प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटरों को अपने पाले में करने के लिए कोशिश करते रहे। गेट नंबर दो से लेकर मतदान केंद्र तक प्रत्याशी, उनके समर्थक और वोटरों की भीड़ लगी रही। शाम पांच बजे तक हुए मतदान में बार एसोसिएशन की वोटर लिस्ट में शामिल 1,863 वकीलों में से 1,728 ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कई विशिष्ट वोटरों ने मतदान किया। इनमें पूर्व डीजीसी क्रिमिनल एमपी त्रिपाठी, डीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष करुणा शंकर द्विवेदी, गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के संयोजक अरविंद सिंह राजा, भदैंया की पूर्व ब्लॉक प्रमुख अलका सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रामविशाल तिवारी, शिवमंगल शुक्ल, नागेंद्र सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह समेत कई लोग शामिल हैं। जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव लड़ने वाले 41 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मंगलवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें