फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को डंपर ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवारों को डंपर ने रौंदा, एक युवक की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइक सवार दो युवकों को एक डंपर ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर के महरुआ थानान्तर्गत हीड़ी पकरिया गांव निवासी कुंवर प्रगट सिंह (28) पुत्र सुनील सिंह गांव के आदर्श सिंह (19) पुत्र जीत बहादुर सिंह के साथ शुक्रवार को बल्दीराय के विसावां गांव निवासी ज्ञानपाल सिंह के घर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बल्दीराय के बघौना पुल के पास अवैध मिट्टी खनन में लगे एक डंपर ने दोनों को रौंद दिया। दुर्घटना में कुंवर प्रगट सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। आदर्श सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आदर्श को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें