फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रियंका ने नोटबंदी, भ्रष्टाचार समेत सभी मुद्दों पर सरकार को फेल बताते हुए कहा कि राफेल खरीद में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार पर देश में मॉब लिंचिंग व जातीय सांप्रदायिकता के हालात पैदा करने का आरोप भी मढ़ा। हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता एससीएसटी से जुड़े सवालों पर सीधा जवाब देने से बचती रहीं।


कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता बुधवार दोपहर बाद शहर स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचीं। यहां स्थानीय मीडिया से मुखातिब प्रियंका ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने करीबी मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए सारे नियम कानून ताक पर रखकर राफेल खरीद की पुरानी डील को समाप्त किया।
विज्ञापन



नई डील में लड़ाकू विमानों की संख्या एक तिहाई काम होने व दाम में तीन गुना की वृद्धि की गई। नोटबंदी को संगठित सरकारी लूट बताते हुए कहा कि इससे भी मोदी ने अपनों को फायदा पहुंचाया। भ्रष्टाचार पर पूरी तरह विफल मोदी अपने करीबियों के प्रति शिष्टाचार निभा रहे हैं। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं और सरकार लोगों की जेब काटने पर आमादा है।


प्रवक्ता ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा राहुल गांधी पर बोले गए हमले का जवाव देते हुए कहा कि जो खुद गंभीर आरोपों से घिरा हो वह किसी से क्या जवाब मांगेगा। प्रियंका ने केंद्र सरकार पर अमेठी के साथ भेदभाव करने व संप्रग सरकार द्वारा यहां स्वीकृत की गई योजनाओं को समाप्त करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें