फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, बेटे की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बाइक सवार मां-बेटे को सीमेंट लदे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में मां खड्ड में जा गिरी और बेटा बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

दोस्तपुर क्षेत्र में भदिला खानीपुर निवासी सुरेश सिंह की पत्नी शीला सुल्तानपुर शहर गई थी। उनका बेटा अनुभव (19) बाइक लेकर मंगलवार की सुबह मोतिगरपुर बाजार गया था। शीला बस से मोतिगरपुर पहुंची और बेटे की बाइक पर बैठकर घर लौट रही थीं। रगोपालपुर गांव के पास सीमेंट लदे एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। शीला टक्कर से दूर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन


अनुभव बाइक समेत ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शीला को भी चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को दोस्तपुर थाने की पुलिस ने पकड़ लिया। दुर्घटना से नाराज लोगों ने सड़क पर कुछ देर तक विरोध जताया। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के वक्त बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


सुरेश सिंह के परिवार में पत्नी शीला, बड़ा बेटा अनुराग (22), बेटी रागिनी (20) और छोटा अनुभव था। परिवारीजनों ने अनुभव को बड़े दुलार से पाला थे। अनुभव ने मां शीला की आंखों के सामने ही दम तोड़ दिया। हादसे से शीला गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें