फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर गांव में फिर हुआ बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दीपावली पर पटाखा छोड़ने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद ने शनिवार की रात फिर तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी शुरू हो गई। दो थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर स्थिति संभालने के लिए पहुंची है। पुलिस अधीक्षक ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इससे पूर्व हुई मारपीट में एक मासूम समेत छह लोग घायल हो गए थे। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अभी तक 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी विशाल मौर्य और शफाक का घर आमने-सामने हैं। दीपावली की रात करीब साढ़े आठ बजे विशाल अपने घर के पास पटाखा दाग रहा था। तभी शफाक ने उसे पटाखा छोड़ने से मना किया। विशाल ने इससे इन्कार कर दिया तो शफाक ने उसकी पिटाई कर दी। विशाल की पिटाई से नाराज लोग लामबंद हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और उनके बीच पत्थरबाजी के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसओ गोसाईगंज अमरनाथ विश्वकर्मा को दी। सूचना पाते ही एसओ ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए जयसिंहपुर, कूरेभार, मोतिगरपुर और गोसाईगंज थाने की पुलिस के साथ सैदपुर गांव पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने उपद्रवियों पर हल्का बल प्रयोग करते हुए स्थिति संभाली। पत्थरबाजी में शफाक के पक्ष से अना अख्तर (10) पुत्री मेराज, शकीब (32) पुत्र हाजी मुश्ताक और दूसरे पक्ष से विशाल, आकाश, बाबूराम व शिव पूजन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पुलिस जीप से जिला अस्पताल पहुंचाया। देर रात सीओ जयसिंहपुर नवीना शुक्ला भी गांव पहुंची थीं। सीओ ने दोनों समुदायों के प्रमुख लोगों से वार्ता कर स्थिति सामान्य कर दी थी। शनिवार की रात करीब आठ बजे एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी के साथ मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में चार-पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। एसओ गोसाईगंज दो थानों की पुलिस के साथ पीएसी सैदपुर पहुंच गई है। स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस मंगाई गई है। सीओ सिटी श्यामदेव ने बताया कि स्थिति काबू में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें