फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी-1

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घरों में सेंध लगाकर दो लाख की चोरी
विज्ञापन

- पीड़ितों ने थाने में दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
फोटो संख्या-13
कुड़वार (सुल्तानपुर)। हरखपुर गांव में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात दो घरों को निशाना बनाया। सेंध लगाकर घर में घुसे चोरों ने करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कुड़वार थाना क्षेत्र के हरखपुर गांव निवासी अकील अहमद के घर बृहस्पतिवार की रात चोर सेंध लगाकर बैग व अटैची उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर बाग में अटैची और बैग फटी मिली। अकील अहमद की मानें तो घर से 50 हजार रुपये की चोरी हुई है। दूसरी घटना भी इसी गांव की है। गांव निवासी श्रीराम मौर्य के घर सेंध लगाकर घुसे चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। थानाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें