तहसील में अव्यवस्था देख भड़के डीएम
क्रासर
साफ-सफाई अभिलेखों को दुरुस्त करने का दिया निर्देश
फोटो संख्या-19
अमर उजाला ब्यूरो
कादीपुर। जिलाधिकारी के सोमवार को तहसील के औचक निरीक्षण ढेरों खामियां मिलीं। साफ-सफाई रखने एवं रिकॉर्डों के रख-रखाव को दुरूस्त करने का निर्देश दिया।
सोमवार को डीएम हरेंद्र वीर सिंह ने तहसील के संग्रह कार्यालय, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, स्ट्रांग रूम, राजस्व अभिलेखागार, तहसीलदार न्यायालय के कक्ष, खतौनी कंप्यूटर कक्ष, उपनिबंधक कार्यालय एवं चकबंदी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में गंदी एवं टूटी कुर्सियां देखकर नाराजगी व्यक्त की। स्ट्रांग रूम में रखे लैपटॉप को दूसरे कक्ष में सुरक्षित रखवाने का निर्देश दिया। रिकॉर्डों का रखरखाव ठीक करने का निर्देश दिया। चकबंदी कार्यालय के जर्जर भवन का प्रस्ताव शीघ्र बनाकर तहसीलदार को प्रेषित करने का निर्देश दिया। जन सुनवाई के प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व जिलाधिकारी ने नगरीय समाधान दिवस का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रामचंद्र सरोज समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। बाद में मीडिया से मुखातिब जिलाधिकारी ने कहा कि यह उनका पहला निरीक्षण है। अधिकारी/कर्मचारी अपनी लापरवाही से बाज आएं। भविष्य में ऐसी कमियां पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जन सुनवाई के कुछ प्रकरण लंबित है। तहसील में खराब पड़े जनरेटर की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी।