फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जनसुविधा केंद्रों पर भी
विज्ञापन

जीएसटी का पंजीकरण
क्रासर
शासन के निर्देश पर व्यापारियों को दी गई सहूलियत

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। एक कर प्रणाली जीएसटी का रजिस्ट्रेशन अब व्यापारी जनसुविधा केंद्रों पर भी करा सकेंगे। शासन ने व्यापारियों को सहूलियत देते हुए यह सुविधा उपलब्ध कराई है। निर्देश पर जनसुविधा केंद्र संचालकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वाणिज्य कर विभाग को इससे पंजीकरण की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
एक कर प्रणाली वस्तु एवं सेवा कर के रजिस्ट्रेशन के लिए अब व्यापारियों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र के व्यापारी अपने नजदीक के कस्बे में स्थित जनसुविधा केंद्रों पर भी जीएसटी का रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। व्यापारियों की असुविधा को देखते शासन ने उन्हें और सहूलियत दी है। जनसुविधा केंद्रों पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होने से जीएसटी के तहत व्यापारियों के पंजीकरण में तेजी एवं उसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है। शासन के निर्देश पर वाणिज्य कर विभाग पिछले दिनों जनसुविधा केंद्र संचालकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया था। प्रशिक्षण में संचालकों को जीएसटी के पंजीकरण के तरीके बताए गए। वाणिज्य कर विभाग की मानें तो इसमें नए व्यापारियों का भी पंजीकरण आसानी से हो जाएगा। पंजीकरण करते ही व्यापारियों को लॉगइन एवं पासवर्ड मिल जाएगा। लॉगइन एवं पासवर्ड मिलने के बाद संबंधित व्यापारी अपना पूरा ब्यौरा जीएसटी की साइट पर अपलोड कर सकेंगे। ब्यौरा अपलोड करने के बाद वे जीएसटी से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सुविधा के लिए हेल्प डेस्क संचालित
वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर नवीनचंद्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनसुविधा केंद्र संचालकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पंजीकरण कराने के लिए व्यापारियों को विभाग की ओर से सुविधा दी जा रही है। विभाग में सुबह आठ से शाम आठ बजे तक हेल्प डेस्क संचालित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें