फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 1.64 लाख बच्चों ने पी पोलियोरोधी दवा

Sun, 28 May 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 1,64,283 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई। जागरूकता के अभाव में काफी संख्या में बच्चे स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं पहुंच सके। स्वास्थ्य विभाग ने छूटे बच्चों को चिह्नित करते हुए सभी को खुराक पिलाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी ने शहर के मेडिकल कॉलेज के जिला महिला अस्पताल में बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर की। कहा कि रोग से बचाव के लिए शून्य से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को दवा पिलाई जानी है। अभिभावकों को इसमें बढ-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।


सुबह से शाम तक स्वास्थ्य केंद्रों पर चले अभियान में 3,67,317 बच्चों की तुलना में 1,64,283 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि करीब 44.17 फीसदी बच्चों को दवा पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान आगे भी चलाया जाएगा। छूटे बच्चों को दवा पिलाने के लिए घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी आशा बहुओं व एएनएम को दी जाएगी। अभियान का चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें