कल दौरे पर आएंगी
जिले की नोडल अफसर
क्रासर
कलेक्ट्रेट में समीक्षा के साथ करेंगी स्थलीय निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-21
गौरीगंज। शासन की ओर से नामित जिले की नोडल अधिकारी कामिनी चौहान रतन 16 अगस्त को जिला मुख्यालय पर दो दिवसीय दौरे आएंगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पूर्व हो रहे इस दौरे से प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। आलम यह है कि जिले के तकरीबन सभी कार्यालय देर रात तक खोलकर अभिलेखीय आंकड़े दुरुस्त किए जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार ने शासन की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन व उनकी भौतिक हकीकत जानने के लिए आईजी स्टांप कामिनी चौहान रतन को जिले का नोडल अधिकारी नामित किया है। कामिनी चौहान रतन 16 अगस्त को दो दिवसीय दौरे पर जिला मुख्यालय पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री के दौरे के पहले उनके भ्रमण कार्यक्रम ने जिला प्रशासन के साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। सूत्रों की मानें तो नोडल अधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में शासन की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा के बाद उसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए गांव का भी दौरा करेंगी। नोडल अफसर जिले की किसी दो बड़ी परियोजनाओं का भी स्थलीय निरीक्षण करेंगी। सीडीओ अपूर्वा दूबे ने बताया कि नोडल अधिकारी गौरीगंज ब्लॉक के गांव दरपीपुर का निरीक्षण करेंगी। समीक्षा को देखते हुए जिला स्तरीय अधिकारी भी लगातार प्रमुख विभागों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार देर शाम जिला अस्पताल पहुंचीं सीडीओ ने करीब चार घंटे तक एक-एक संसाधनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव, सीएमएस आरके सक्सेना समेत सभी चिकित्सक व स्टॉफ मौजूद रहा।