फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोग प्रमाण पत्र नहीं देने पर होगी विभागीय कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोग प्रमाण पत्र नहीं देने
विज्ञापन

पर होगी विभागीय कार्रवाई

क्रासर

जिला प्रशासन को मिला निदेशक पंचायतीराज का पत्र
पुरस्कार पाने वाले दो प्रधानों से मांगा उपभोग का ब्यौरा

अमर उजाला ब्यूरो

गौरीगंज। पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में पुरस्कार पाने वाले जिले के दो ग्राम प्रधानों को पुरस्कार राशि के खर्च का उपभोग प्रमाण पत्र देना होगा। निदेशक पंचायतीराज ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर सात दिन में उपभोग प्रमाण पत्र मुहैया कराने का निर्देश दिया है। निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीपीआरओ ने पुरस्कार पाने वाले दोनों ग्राम प्रधानों को चाटर्ड अकाउंटेंट से व्यय सत्यापित कराते हुए उपभोग प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बीते वित्तीय वर्ष में जामों ब्लॉक की ग्राम पंचायत संभई के ग्राम प्रधान रवींद्र कुमार सिंह व शाहगढ़ ब्लॉक के गरथोलिया की ग्राम प्रधान देवमती यादव को पंचायत सशक्तीकरण योजना के तहत पुरस्कृत किया गया था। दोनों ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र के अलावा पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपए की धनराशि दी गई थी। धनराशि को ग्राम पंचायतों को और सशक्त बनाने पर खर्च किया जाना था। पुरस्कार की राशि खाते में हस्तांतरित करते हुए शासन ने दोनों ग्राम प्रधानों से खर्च का उपभोग प्रमाण पत्र देने को कहा था। निर्देश मिलने के बाद भी दोनों ग्राम प्रधानों ने अभी तक उपभोग प्रमाण पत्र नहीं दिया। निदेशक पंचायतीराज रमेश मिश्र ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर दोनों ग्राम प्रधानों से सात दिन में उपभोग प्रमाण पत्र लेकर कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीपीआरओ बनवारी सिंह ने दोनों ग्राम प्रधानों को पत्र भेजकर तत्काल पुरस्कार राशि का चाटर्ड अकाउंटेट से व्यय सत्यापित करवाते हुए उपभोग प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें