फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम 18-47-52

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री-मानसून बारिश से मिली गर्मी से राहत
विज्ञापन

क्रासर
सड़कों पर कीचड़ जमा होने से आवागमन में हुई परेशानी
फोटो संख्या-47,48,49,50,51,52,70
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को सुबह मौसम के बदले मिजाज से प्री-मानसून बारिश हुई। बारिश होने से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई। दोपहर बाद धूप निकलने पर गर्मी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी प्री-मानसून बारिश होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया। मौसम के बदले रुख से सुबह करीब आठ बजे से बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बारिश होने से भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल गई। बारिश से शहर के दरियापुर मोहल्ले में जलभराव हो गया है। इसके अलावा पुलिस लाइंस के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज, रोडवेज बस स्टेशन समेत कई जगहों पर सड़क पर कीचड़ जमा हो जाने से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर बाद मौसम साफ हो जाने से धूप निकल आई। धूप निकलने से गर्मी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी प्री-मानसून बारिश का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 87-70 फीसदी रही। दक्षिणी-पछुवा हवा की गति 4.0 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

इनसेट
नाली पाट देने से घर में घुसा बारिश का पानी
फोटो संख्या-72,73
सुल्तानपुर। कुड़वार थाने के ग्राम बखतपुर पतईपुर में बुधवार को हुई बारिश से गांव के दयाशंकर, सूर्यप्रभा व रीता देवी के घर में पानी घुस गया है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। उनका आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान की ओर से बनवाई नाली को जबरदस्ती पाट दिया है। इसी नाली से बारिश का पानी बहकर जाता रहा है। मामले की शिकायत स्थानीय थाने से लेकर एसडीएम सदर तक कई बार की गई, लेकिन प्रशासन बंद नाली को अभी तक नहीं खुलवा सका है। दो वर्ष से पीड़ित परिवार नाली खुलवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें