सपाइयों ने शहर में निकाली साइकिल यात्रा
फोटो संख्या-30
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीगंज। स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बुधवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर शहर में साइकिल यात्रा निकाली। शहर स्थित पार्टी कार्यालय से साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखा रवाना करते हुए जिला उपाध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह गौर व विधायक प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, मार्निंग वॉक, खेलकूद तथा साइकिलिंग बहुत उपयोगी है। सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षित करने तथा स्वस्थ्य रहने के लिए प्रतिदिन साइकिल चलानी चाहिए। पार्टी कार्यालय से निकली साइकिल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए जामों तिराहे पर समाप्त हुई। इस मौके पर रसूल बख्श राइन, डीके श्रीवास्तव, धर्मेश, गिरीश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।