अचानक लगी आग से पशुशाला राख
क्रासर
जूठीपुर गांव में झुलसकर दो गायों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या-32
गौरीगंज। मुंशीगंज थाने के जूठीपुर गांव में मंगलवार देर रात अचानक लगी आग से पशुशाला जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते गंभीर रूप से झुलसकर दो गायों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी है।
मुंशीगंज थाने के पूरे हसरम दुबे मजरे जूठीपुर गांव निवासी रामआसरे की पशुशाला में मंगलवार रात 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। रामआसरे को जब तक इसका आभास होता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चीख पुकार के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को देने के साथ ही इस पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते पशुशाला में बंधी दो गायों की गंभीर रूप से झुलसकर मौत हो चुकी थी। बुधवार सुबह गांव पहुंची राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दी है।