लंभुआ (सुल्तानपुर)। नगर पंचायत क्षेत्र के रघुकुल एकेडमी में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। पांच कंपनियों ने 161 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया जबकि 15 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 223 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में पांच निजी कंपनियों ने 161 युवाओं का चयन किया। साथ ही 15 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
इससे पहले मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सरोज ने दीप जलाकर रोजगार मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला कौशल प्रबंधक नीरज यादव, मोनू दुबे व विद्यालय के प्रबंधक राम तीरथ सिंह मौजूद रहे।