फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1609 मेधावियों को मिलेंगे लैपटॉप

Sat, 17 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार थाने के मझवारा गांव में शुक्रवार रात कानूनगो राम कुमार हत्याकांड के पक्षद्रोही गवाह की हत्या के मामले में घायल की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में कानूनगो की पत्नी व मृतक की चाची जिला पंचायत सदस्य कमला देवी समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी जिला पंचायत सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन


कूरेेभार थाना क्षेत्र का मझवारा गांव शुक्रवार रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा था। गोली लगने से गांव निवासी अजीत यादव पुत्र राम खेलावन यादव की मौत हो गई थी। इसी गांव का रमाशंकर सिंह उर्फ मोहन पुत्र हौसिला सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल रमाशंकर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल रमाशंकर सिंह ऊर्फ मोहन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

नामजद आरोपियों में जिला पंचायत  सदस्य कमला पत्नी राम कुमार यादव निवासी मझवारा, संतोष यादव निवासी सेमरातर भैरोपुर, राजेंद्र मिश्र पुत्र राम धीरज निवासी मझौवा व रमाकांत उर्फ डब्लू मिश्र निवासी मायंग शामिल हैं। चारों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी कमला देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कूरेभार थानाध्यक्ष नंदलाल तिवारी ने बताया कि घायल रमाशंकर सिंह उर्फ मोहन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कमला देवी की लाइसेंसी रिवॉल्वर व उनके गनर के हथियार को कब्जे में लिया गया है। एसपी पवन कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और छानबीन के बाद ही हत्या की वजह पता चल सकेगी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें