फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमजीवी, सद्भावना एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमजीवी, सद्भावना एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें लेट
विज्ञापन


सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली उपासना, बेगमपुरा, सद्भावना और श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें बुधवार को तय समय से कई घंटे लेट रही। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में विलंब होने से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रमुख ट्रेनों का संचालन अस्त-व्यस्त होने से आए दिन यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस बुधवार को तय समय से करीब सवा तीन घंटे विलंब से रवाना की गई।
विज्ञापन


वाराणसी से जम्मू तवी तक जाने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस का संचालन करीब एक घंटे की देरी से किया गया। रक्सौल से आनंद विहार को जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे लेट रही।

राजगीर से नई दिल्ली तक जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे विलंब से किया गया। अमृतसर से हावड़ा तक जाने वाली अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस तय समय से करीब सवा एक घंटे विलंब से रवाना की गई।
विज्ञापन


मनकापुर से प्रयागराज को जाने वाली सरयू डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे विलंब से किया गया। ट्रेनों के लेट होने से यात्री भी परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें