फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मनाया राहुल का जन्मदिन
विज्ञापन


अमेठी। कांग्रेसियों ने बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। केक काटकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की।

बुधवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन


शहर में कांग्रेस नेता नरेंद्र मिश्र की ओर से शर्बत वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवा कांग्रेस प्रवक्ता रवि शुक्ल की अगुवाई में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यक्रम हुआ।

भादर में डॉ. अरविंद चतुर्वेदी व संजय यादव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गई। संग्रामपुर में राजीव सिंह की अगुवाई में राहुल गांधी का जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन


साथ ही सभी ब्लॉक अध्यक्षों की अगुवाई में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित हुए। स्थानीय सीएचसी में कांग्रेसियों की ओर से मरीजों को फल वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें