फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्ट ठीक करने के दौरान सप्लाई चालू होने से संविदा कर्मी को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉल्ट ठीक करते समय बिजली आने से संविदा कर्मी की मौत
विज्ञापन


सुल्तानपुर। सैफुल्लागंज बाजार में शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन ठीक कर रहे संविदा कर्मी को विद्युत आपूर्ति चालू होने से करंट लग गया। करंट से संविदा कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

इससे नाराज परिवारीजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी राकेश निषाद (25) पावर कॉर्पोरेशन में फरीदीपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात था। सोमवार की शाम को सैफुल्लागंज बाजार में हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट था।
विज्ञापन


फॉल्ट ठीक करने के लिए अधिकारियों ने राकेश को सैफुल्लागंज बाजार भेजा था। राकेश फरीदीपुर उपकेंद्र से शटडाउन लेकर फॉल्ट ठीक करने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ा था।
विज्ञापन


तभी फरीदीपुर उपकेंद्र पर तैनात किसी कर्मचारी ने सप्लाई चालू कर दी। इससे पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहे राकेश को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

राकेश की मौत की सूचना पाते ही परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। एसओ गोसाईगंज विजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें