फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैम्प में बीमार हुए डेढ़ दर्जन कैडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी कैंप में 17 कैडेट बीमार
विज्ञापन


अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के गांव रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में लगे 11 दिवसीय कैंप में रविवार को करीब डेढ़ दर्जन बच्चे बीमार हो गए। बीमारी की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

कैंप में तीन जनपदों के 17 विद्यालयों के 500 कैडेट शामिल हैं। सूचना पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों का परीक्षण कर उनका इलाज किया।
विज्ञापन


स्थानीय ब्लॉक के गांव रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में 11 दिवसीय एनसीसी शिविर का आयोजन 14 जून से 24 जून तक किया गया है। इसमें जनपद अमेठी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर के 12 इंटर कॉलेज और पांच महाविद्यालयों के 500 एनसीसी कैडेटों ने प्रतिभाग किया है।

एनसीसी कैंप सीओ यूपी 18 बटालियन कर्नल मनीष कुमार के निर्देशन में चल रहा है। इसमें कैंप कमान्डेंट कर्नल राजेश चौहान, चार एनसीसी ऑफिसर मेजर राजीव श्रीवास्तव, कैप्टन शमशाद अहमद लेफ्टिनेंट डॉ. उमेश सिंह और मायाराम लगे हैं।

11 दिवसीय कैंप में कैडेटों को ऑप्टिकल ट्रेनिंग, फायरिंग, आर्मी भर्ती प्रक्रिया के संबंध में फिटनेस तथा सेना भर्ती के लिए शारीरिक, मानसिक रूप से तैयार करने तथा सांस्कृतिक प्रोग्राम और खेल आदि का प्रशिक्षण देकर तैयार जा रहा है।

छठें दिन रविवार को कैंप में बच्चों के बीमार होने की सूचना स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिली। सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके उपाध्याय, फॉर्मासिस्ट एसएन मिश्र आदि की टीम रणवीर इंटर कॉलेज पहुंच गई।

बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण में 17 बच्चे धीरज यादव, दान बहादुर, महेंद्र कुमार मौर्य, आदित्य कुमार, बालेंद्र प्रताप सिंह, उपदेश सिंह, विपिन यादव, प्रशांत यादव, अजय यादव, मनीष दूबे, शमा बानो, सुभाष यादव, लवकुश, विशाल सिंह, कशिश सिंह, वैदेही सिंह बीमार मिले।
विज्ञापन


टीम ने बच्चों का इलाज कर उन्हें दवाएं वितरित की। लेफ्टिनेंट डॉ. उमेश सिंह ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते बच्चों की तबीयत खराब हुई है। टीम ने मौके पर पहुंच कर बच्चों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें