फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग से 49 हजार 500 रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग से 49.50 हजार की ठगी
विज्ञापन


अमेठी। शहर के धम्मौर रोड स्थित केनरा बैंक के पास ठग ने एक बुजुर्ग के 49 हजार 500 रुपये उड़ा दिए। पीड़ित बुजुर्ग ने मामले की शिकायत थाने में की है।

शनिवार को थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव ठेंगहा निवासी छेदीलाल मौर्य धम्मौर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से पैसा निकलवाने आए थे। उन्होंने बैंक शाखा से 49,500 रुपये निकाला।

उसके बाद वे धम्मौर रोड स्थित केनरा बैंक के पास पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान एक अज्ञात युवक उनके पास आया और कहा कि दादा मुझे केनरा बैंक में दो लाख रुपये जमा करना था लेकिन बैंक वाले 49,500 रुपये जमा करने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप मेरे पास मौजूद दो लाख रुपये की गड्डी रख लीजिए और मुझे 49,500 रुपये दे दीजिए। मैं पैसा जमाकर आपको पैसा गड्डी से निकालकर देता हूं।

युवक ने एक रुमाल में बंधी गड्डी को बुजुर्ग के हाथ में थमा दिया और बुजुर्ग से पैसे लेकर चला गया। युवक काफी देर नहीं लौटा तो बुजुर्ग उसे खोजने लगा।

नहीं मिलने पर आसपास के लोगों के कहने पर बुजुर्ग ने रुमाल में बंधी गड्डी खोली तो पैसे की गड्डी नुमा कागज के टुकडे़ थे। बुजुर्ग चिल्लाने लगा। बुजुर्ग मकान बनवाने के लिए बैंक से पैसा निकलवा कर ले जा रहा था।

लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें