फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक से 10 लाख रुपये रंगदारी वसूलने पहुंचे दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
10 लाख रंगदारी वसूलने पहुंचे दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन


अमेठी। मेडिकल स्टोर संचालक को फोन कर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों बदमाश शनिवार को व्यवसायी से 10 लाख रुपये रंगदारी वसूलने पहुंचे थे।

आरोपियों के पास से एक बाइक के साथ ही तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के शिवली गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की बाजार शुकुल कस्बे में दवाओं की दुकान है। पिछली नौ जून को इंटरनेट फोन कॉलिंग के माध्यम से धर्मेंद्र कुमार से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन


धर्मेंद्र ने रंगदारी मांगे जाने की सूचना घर वालों को बताई तो हड़कंप मच गया। 14 जून की सुबह एक बार फिर धर्मेंद्र से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई।

बदमाशों को 10 लाख रुपये रंगदारी देने के लिए धर्मेंद्र अपने भांजे लवकुश के साथ बदमाशों के बताए गए रास्ते पर घर से निकला था। मामा भांजा बाइक से खेममऊ के पास पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें कई बार ओवरटेक किया।

चंद मिनट में ही बदमाश का फोन धर्मेंद्र के नंबर पर आया कि जब उसे अकेले बुलाया गया था जब वह दो लोग क्यों पहुंचे। बदमाशों ने धर्मेंद्र से कहा कि तुम बाइक लेकर वापस बाजार शुकुल चले जाओ और जो युवक बाइक के पीछे बैग लेकर बैठा है उसे पैदल रुदौली की तरफ जाने दो। धर्मेंद्र ने ऐसा ही किया।

उनका भांजा रुपयों से भरा बैग लेकर रुदौली की तरफ पैदल जाने लगा। वह रीछ घाट पुल के पास पहुंचा। तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उससे रुपये से भरा बैग मांगने लगे।
विज्ञापन


पहले से बिछाए गए जाल के तहत स्थानीय लोगों की मदद से लवकुश ने दोनों बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। दोनों युवकों की पिटाई कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया।

एसओ बाजार शुकुल राजकेशर सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों की पहचान रोहित व मोहित (सगे भाई) निवासी दक्षिणपारा रौनाही जिला अयोध्या के रूप में की गई है। आरोपियों के पास से एक बाइक व तमंचा के साथ ही कारतूस बरामद किया गया है। दोनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें