फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को मिली आठ नई 10

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को मिली आठ नई 108 एंबुलेंस
विज्ञापन


गौरीगंज। शासन की ओर से स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए आठ नई एंबुलेंस जिले को उपलब्ध कराई गई है। शनिवार को डीएम ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंसों को चयनित स्थलों के लिए रवाना किया। अब जिले की सभी 13 सीएचसी पर दो एंबुलेंस मौजूद रहेगी।

शासन ने हादसे व घटनाओं में घायल होने वाले लोगों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले को आठ और नई एंबुलेंस दी है।

शुक्रवार देर शाम सभी आवंटित एंबुलेंस जिला मुख्यालय लाई गईं। शनिवार सुबह डीएम डॉ. राम मनोहर मिश्र ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर चयनित स्थलों के लिए रवाना किया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक जिले में 108 सेवा की कुल 23 एंबुलेंस मौजूद थी। 108 एंबुलेंस की सुविधा किसी भी हादसे व घटना के समय निशुल्क मुहैया कराई जाती है।

अब तक सूचना पर एंबुलेंस को पहुंचने में 15 से 20 मिनट का समय लगता था। शासन ने सूचना के 10 मिनट के भीतर एंबुलेंस सेवा मुहैया कराने का निर्णय लिया है। अब तक सीएचसी अमेठी, भादर, जामो, संग्रामपुर, शाहगढ़ व बाजार शुकुल में एक ही एंबुलेंस थी।
विज्ञापन


आठ नई एंबुलेंस मिलने से अब सभी सीएचसी पर दो एंबुलेंस रहेगी। शेष दो एंबुलेंस हाईवे व उसके समीप स्थित पीएचसी सेंटरों के लिए आवंटित की जाएगी। शासन की ओर से भविष्य में सभी 30 पीएचसी सेंटरों पर 108 एंबुलेंस की सेवा मुहैया कराने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें