फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी एसडीएम व बीडीओ से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी एसडीएम व बीडीओ से जवाब तलब
विज्ञापन


गौरीगंज। शासन के निर्देश व डीएम के आदेश के बावजूद वृद्धावस्था /किसान पेंशन लाभार्थियों का सत्यापन नहीं करना सभी एसडीएम व बीडीओ को भारी पड़ा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने बुधवार को सभी से जवाब तलब करते हुए 20 जून तक स्थलीय सत्यापन रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। डीएम ने डेडलाइन में सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिलने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।

वित्तीय वर्ष 2019-20 में पूर्व से लाभान्वित वृद्धावस्था, किसान पेंशन लाभार्थियों को पेंशन किस्त निर्गत करने तथा नए पात्रों को शामिल करने के लिए शासन के निर्देश पर लाभार्थियों का सत्यापन नहीं करना सभी एसडीएम व बीडीओ को भारी पड़ा।
विज्ञापन


पिछले दिनों शासन का निर्देश मिलने के बाद डीएम ने सभी को वृद्धावस्था किसान पेंशन लाभार्थियों की सूची सौंपते हुए 10 जून तक रिपोर्ट देने को कहा था।
बावजूद इसके सत्यापन रिपोर्ट नहीं मिली तो जिला समाज कल्याण अधिकारी आरडी गौतम ने पूरे मामले की रिपोर्ट डीएम को दी।

रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम व बीडीओ की कार्यशैली से नाराज डीएम ने सभी से जवाब तलब करते हुए पूर्व में सौंपी गई ग्राम पंचायत/ वार्डवार सूची के अनुसार लाभार्थियों का सत्यापन करते हुए 20 जून तक सत्यापन रिपोर्ट जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


डीएम ने वृद्धावस्था/ किसान पेंशन लाभार्थियों की समीक्षा शासन स्तर पर प्रस्तावित होने की बात कहते हुए लापरवाही व समय सीमा में रिपोर्ट नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें