गुंगवाछ से शुरू हुई भादर उपकेंद्र को विद्युत आपूर्ति
गौरीगंज। अमेठी तहसील के घोरहा गांव स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भादर को भेटुआ ब्लॉक के गुंगवाछ स्थित 220/132 केवी उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई।
बुधवार सुबह भादर उपकेंद्र को गुंगवाछ स्थित उपकेंद्र से आपूर्ति मिलने की बात सार्वजनिक होने के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भादर उपकेंद्र को गुंगवाछ उपकेंद्र से आपूर्ति मिलने के बाद एचएएल स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र का लोड कम होगा।
भादर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के गांवों में निवास करने वाली 75 हजार आबादी को ओवरलोड व लो वोल्टेज के साथ ही आए दिन होने वाले ब्रेक डाउन से छुटकारा मिलेगा।
अधीक्षण अभियंता पीके ओझा ने भादर उपकेंद्र को गुंगवाछ उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू किए जाने की पुष्टि की है।