फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की तहरीर पर बेटी के कातिल के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की तहरीर पर बेटी के कातिल के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


सुल्तानपुर। पहाड़पुर रायपट्टी गांव में एक तरफा प्यार में सोमवार की रात युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

दूसरी तरफ खुद को चाकू मारकर घायल करने वाला युवक भी जिंदगी और मौत से लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में जंग लड़ रहा है।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला नवीन कुमार दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर रायपट्टी गांव निवासी फिरतू की बेटी से एक तरफा प्यार करता था। सोमवार को फिरतू सपरिवार एक शादी में शामिल होने के लिए गांव में गए थे, जबकि उनकी बेटी घर में अकेली थी।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे नवीन फिरतू के घर पहुंचा और उसकी बेटी से बातचीत करने लगा। दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान नवीन ने फिरतू की बेटी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


युवती की हत्या के बाद नवीन ने खुद को भी चाकू मार लिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवीन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था। एसओ दोस्तपुर धनंजय कुमार ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर नवीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें