फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से 12 लाख 70 हजार की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवार फांद घुसे चोरों ने पार किए 12 लाख के जेवर
विज्ञापन


सुल्तानपुर। पांडेयपुर सुरौली गांव में सोमवार की देर रात घर की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने तीन कमरे का ताला तोड़कर 12 लाख रुपये कीमत के जेवरात और 70 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त परिवारीजन गर्मी से निजात पाने के लिए बरामदे में सो रहे थे।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पांडेयपुर सुरौली गांव निवासी महेंद्र मिश्र सोमवार की रात सपरिवार घर के बरामदे में सो रहे थे। देर रात घर की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने तीन कमरे का ताला तोड़कर आलमारी व बक्से में रखा 12 लाख रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर महेंद्र मिश्र ने इसकी सूचना एसओ गोसाईगंज विजय सिंह को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और जांच की। एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें