फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरी एसयूवी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। मियागंज नहर में बुधवार को एक एसयूवी अनियंत्रित होकर सूखी नहर में जा गिरी। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे भाई-बहन समेत चार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने बहन की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के लतीरपुर निवासी कमलाकांत सिंह (67) अपने चालक दीपक व पप्पू के साथ अपनी बहन विमला सिंह (64) पत्नी बब्बन सिंह निवासी पलिया थाना गोसाईगंज को छोड़ने उनकी ससुराल आ रहे थे। एसयूवी क्षेत्र के मियागंज नहर के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर सूखी नहर में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने विमला सिंह की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया । वाहन चालक दीपक ने बताया कि मियागंज नहर के पास अंधा मोड़ है, जिसे वह देख नहीं सका और हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें