फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की लालच में दोस्त ने किया था युवक का कत्ल
विज्ञापन


सुल्तानपुर। सात दिन पूर्व तेरहवीं संस्कार से बुलाकर की गई युवक की हत्या का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल दो दोस्तों को गिरफ्तार करते हुए मृतक की बाइक खरीदने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। एसपी ने तीनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। एसपी की मानें तो आरोपियों ने युवक की हत्या नई बाइक लूटने के इरादे से की थी।
विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के अहिरौला निवासी दलित राजेंद्र कुमार का बेटा शिवम (22) जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी नाना कन्हई के घर अपनी मां कैकेई के साथ रहता था। बीते नौ नवंबर की रात कन्हई के पड़ोसी अर्जुन के घर तेरहवीं कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शिवम भी शामिल होने पहुंचा था। देर शाम करीब छह बजे शिवम के मोबाइल पर किसी का फोन आया और वह नई बाइक लेकर उससे मिलने के लिए निकला था। रात करीब आठ बजे शिवम का अखंडनगर थाना क्षेत्र के सजनपुर गांव के समीप सड़क किनारे शव पाया गया था।

शिवम के नाना कन्हई ने गांव के ही महेंद्र, संदीप, महेश, मनबोध समेत पांच युवकों पर शिवम की हत्या करने का अंदेशा जताते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस केस दर्ज कर जब नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घरों पर छापा मारा तो सभी अपने अपने घरों पर मिले थे। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष सचिन राठी ने एसपी को दी। एसपी ने थानाध्यक्ष को सख्त आदेश दिया कि कोई भी बेगुनाह जेल नहीं जाना चाहिए, समय चाहे जो लग जाए।

एसपी अमित वर्मा ने बकायदा इसके लिए स्वॉट टीम प्रभारी आजाद स्त्रत्त्सिंह केशरी, उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव के साथ ही अखंडनगर थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम गठित की थी। जांच के दौरान सर्विलांस के जरिए पुलिस टीम हत्या में शामिल अमन सिंह उर्फ डोड़े सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी गौरवाह रकबा थाना सरपतहा जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया।

अमन सिंह ने बताया कि उसने शिवम की हत्या बाइक लूटने के इरादे से की थी। हत्या में उसका साथ प्रवीण पांडेय पुत्र प्रमोद पांडेय निवासी बांध गांव थाना सरपतहा जिला जौनपुर ने दिया था। लूटी गई बाइक उसने सुभाष चंद्र बिंद पुत्र राम पलट बिंद निवासी जंगीपुर थाना सरपतहा को 30 हजार रुपये में बेचा है। पुलिस ने अमन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद करने के बाद हत्या में शामिल प्रवीण पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाइक खरीदने के आरोप में सुभाष को भी गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को एसपी ने तीनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया। इस मौके पर एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसपी अमित वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अमन सिंह और प्रवीण पांडेय दोनों शिवम के गहरे दोस्त थे। पूर्व में चेन्नई में किसी मामले में रुपये के लेन-देन को लेकर तीनों में विवाद हुआ था। बाद में फिर तीनों ने आपस में सुलह-समझौता कर लिया था। इस बीच अमन अपने दिल में शिवम के प्रति रोष पाल बैठा। अमन मौके का इंतजार करता रहा। शिवम की हत्या से कुछ दिन पूर्व ही उसका गांव के ही पांच युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया था। अमन को इसी का इंतजार था। अमन शिवम की हत्या करके नामजद युवकों को फंसाना चाहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें