फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैथालॉजी सेंटर पर पड़ा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैथालॉजी सेंटरों पर पड़ा छापा
विज्ञापन

क्रासर
एक सेंटर पर नही मिले चिकित्सक, अपूर्ण मिला रिकॉर्ड
फोटो संख्या-11
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। शहर में संचालित पैथालॉजी सेंटरों पर शुक्रवार की दोपहर डीएम के निर्देश पर गठित मजिस्ट्रेट व डिप्टी सीएमओ की टीम ने पुलिस के साथ छापा मार दिया। छापे के दौरान एक पैथालॉजी सेंटर में चिकित्सक नहीं मिले और रिकॉर्ड भी अपूर्ण पाया गया जबकि दूसरे पर सब दुरुस्त मिला।
विज्ञापन

डीएम हरेंद्रवीर सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर एसडीएम सदर प्रमोद पांडेय, सीओ सिटी श्यामदेव और डिप्टी सीएमओ डॉ. आनंद किशोर की संयुक्त टीम ने शहर में संचालित पैथालॉजी सेंटरों पर छापा मार दिया। छापे के दौरान जिला अस्पताल के ठीक सामने स्थित चरक पैथालॉजी सेंटर पर चिकित्सक मौजूद मिले। अन्य रिकॉर्ड भी सही पाया गया। इसके बाद टीम ने सूर्या पैथालॉजी सेंटर पर छापा मार दिया। छापे के दौरान चिकित्सक नहीं मिले। इस सेंटर पर उपलब्ध रिकॉर्ड भी अधूरा पाया गया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि आरोपी सेंटर के संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें