फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों ने किया मानदेय बंद करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
वित्तविहीन शिक्षकों ने किया
विज्ञापन

मानदेय बंद करने का विरोध
क्रासर-
बैठक कर बनाई आंदोलन की रणनीति
फोटो संख्या-1
अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय बंद किए जाने के विरोध में माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक रविवार को हुई। बैठक में पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी का स्वागत किया। इस दौरान मानदेय बंद किए जाने के विरोध में आंदोलन की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

रविवार को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों का मानदेय बंद करके मौजूदा सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों के साथ अन्याय किया है। शिक्षक अब शांत बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने बताया कि वित्तविहीन शिक्षक जागरूकता मोटरसाइकिल यात्रा जिले में भी पहुंचेगी। संगठन के प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। हरिद्वार सिंह को संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जफरे आलम को नगर अध्यक्ष, रीता श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष, विवेक शर्मा को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर शैलेंद्र तिवारी, समर बहादुर सिंह, सतीश कुमार पांडेय, तबस्सुम बानो, चंद्र प्रकाश वर्मा, अरविंद राय, राम सूरत वर्मा, उमेश सिंह, सत्यव्रत सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें