फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिनों से अंधेरे में डूबा मुंशीगंज कस्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
सात दिनों से अंधेरे में डूबा मुंशीगंज कस्बा
विज्ञापन

अमेठी। पावर कॉर्पोरेशन की मनमानी के चलते बीते पांच दिनों से मुंशीगंज कस्बा अंधेरे में डूबा है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पावर कॉर्पोरेशन के उच्चाधिकारियों से की। बावजूद इसके पांच दिन बीत गए अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा। मंगलवार देर शाम मुंशीगंज कस्बे में पहुंचे एक्सईएन राजेश खन्ना को ग्रामीणों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की। बताते चलें कि उस ट्रांसफार्मर के फुंकने के चलते मुंशीगंज चौराहा, संजय गांधी अस्पताल, नर्सिंग कॉलेज, इंदिरा गांधी अस्पताल सहित आसपास के लोग पांच दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। यही नहीं विद्युत आपूर्ति नहीं होने के चलते पानी की समस्या भी हो गई है। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं।
विज्ञापन



पांच दिन बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमेठी। थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव मिसिरपुर मजरे सोनारी कनू निवासी श्रीकांत के घर के समीप स्थित पांच सागौन के पेड़ों को बीते 18 अगस्त की रात काट डाला गया था। पीड़ित बीते पांच दिनों से मामले की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गांव निवासी रामअवध सहित चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें